पुण्यतिथि पर स्व. गिरधर सिलोड़ी का भावपूर्ण स्मरण
मुनिकीरेती गंगा तट पर स्व. सिलोड़ी की प्रतिमा का अनावरण

ऋषिकेश। मुनिकीरेती स्थित दर्शन महाविद्यालय में संस्कृत छात्र सेवा समिति की ओर से स्व. गिरधर प्रसाद सिलोडी की 20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। वहीं गंगातट पर उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।
रविवार को महाविद्यालय के समक्ष गंगा तट पर आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र, प्रान्त कार्यवाहक दिनेश सेमवाल, केशवस्वरुप ब्रह्मचारी, महेशानंद गिरि, आचार्य बालकृष्ण उपाध्याय, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य और ज्योतिषाचार्य जयकृष्ण सेमवाल ने प्रतिमा का अनावरण और पूजन किया।
इसके बाद महाविद्यालय के सभागार में श्रद्धांजलि सभा में स्व. गिरधर प्रसाद सिलोड़ी गणमान्य लोगों के साथ ही उनके शिष्यों ने पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. शैलेंद्र ने कहा कि स्व. गिरधर शास्त्री का जीवन संस्कृत व संस्कृति के साथ राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। दिनेश सेमवाल ने कहा, वे एक महान शिक्षाविद व राष्ट्रसेवी चिंतक थे। कहा, रामजन्मभूमि आन्दोलन में उनकी सक्रिय भूमिका रही।
इस अवसर पर स्वामी केशवस्वरुप ब्रह्मचारी, महेशानंद गिरि, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, आचार्य बालकृष्ण उपाध्याय आदि ने भी अपने विचार रखे। इससे पूर्व अखण्ड रामचरितमानस पाठ का समापन किया गया।
मौके पर सुभाष चन्द्र डोभाल, नरेन्द्र सकलानी, जितेन्द्र भट्ट, डॉ. जनार्दन कैरवान, डॉ. प्रेम बल्लभ देवली, डॉ. पंकज सेमल्टी, भगवती व्यास, गोपाल चौहान, वीरेन्द्र सेमवाल, राजेन्द्र व्यास, नरेन्द्र सती, पुरुषोत्तम कोठारी, सूरज विजल्वाण, मोहन भट्ट, अनिल मैठाणी, नीलकंठ भट्ट, अरविन्द सिलोडी, शंभु प्रसाद सती, डॉ. राधामोहन दास, शान्ति प्रसाद मैठाणी, विपिन सकलानी, सचिन ममगाईं, अजय उनियाल, दिवाकर सिलोड़ी, आशाराम डंगवाल आदि मौजूद थे।