ऋषिकेश
Rishikesh: विद्या मंदिर में विकास कार्यों का लोकार्पण

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने आदर्श नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ₹5 लाख की विधायक निधि से निर्मित प्रांगण टाइल्स आदि कार्यों का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थान समाज निर्माण की आधारशिला हैं। विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण देना सभी की जिम्मेदारी है।
बताया कि विधायक निधि से विद्यालयों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ व गणमान्य लोग मौजूद रहे।



