ऋषिकेश
Rishikesh: परंपराओं से जुड़े रहने का पर्व है हरेलाः प्रेमचंद

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने हरेला पर्व पर कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
अग्रवाल ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रदर्शित करने के साथ लोक संस्कृति व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। यह पर्व हमें अपनी परम्पराओं से जुड़े रहने का भी संदेश देता है। कहा कि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध और स्वस्थ वातावरण देने के लिए पौधरोपण जरूरी है।
मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, सुधा असवाल, निवेदिता सरकार, अभिषेक, राधे जाटव, नंद किशोर जाटव, बृज मोहन मनोड़ी, सौरभ गर्ग, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।