ऋषिकेश

Rishikesh: निर्मल आश्रम में मनाया जा रहा दो संस्थानों का स्थापना दिवस

ऋषिकेश। समाज सेवा, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी निर्मल आश्रम परिवार अपने दो संस्थानों निर्मल आश्रम अस्पताल (मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल) व निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस दिवस धूमधाम से मना रहा है।

मायाकुंड स्थित आश्रम में महंत राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह के सानिध्य में नए साल के आगमन पर बीते वर्षों की तरह इसबार भी दो संस्थानों निर्मल आश्रम अस्पताल (मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल) का 34वां और निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल का 27वां स्थापना दिवस समागम 29 दिसंबर को गुरू ग्रंथ साहिब जी के 51 अखंड पाठों के साथ शुरू हुआ।

मंगलवार 31 दिसंबर को साधू-संतो के भंडारे, पाठों के भोग, गुरूवाणी शब्द कीर्तन के बाद इन संस्थानों की प्रगति, सुख-शांति व निरंतर सेवारत रह कर समाज कल्याण में योगदान देते रहने के लिए अरदास के साथ समागम का समापन होगा। इस दौरान गुरू का लंगर, मुफ्त डाक्टरी सेवा और सुबह-शाम का अन्न क्षेत्र भी जारी रहेगा।

संत जोध सिंह महाराज ने बताया कि दो संस्थानो के अतिरिक्त निर्मल आश्रम अपने दो अन्य संस्थानों निर्मल आई इंसटीट्यूट व निर्मल ज्ञानदान अकादमी द्वारा भी चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहा है। साथ ही आश्रम के हरि कृपा सिलाई केंद्र में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षत और सिलाई मशीन देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

महंत राम सिंह महाराज ने कहा कि मानवता की सेवा से इंसान आत्मिक शान्ति का अनुभव करता है। ईश्वर प्राप्ति का एक मार्ग निस्वार्थ भाव से उसकी रचना की सेवा करना भी है। समागम के आरंभ के समय सैंकड़ों की संख्या में संगत एवं शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button