ऋषिकेश

Rishikesh: जरूरतमंदों को बांटे आर्थिक सहायता के चेक

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद लोगों को सहायता राशि के चेक वितरित किए।

कैंप कार्यालय में उन्होंने पूर्व में बिजली के करंट से घायल गीतानगर निवासी अर्पित नेगी को उपचार के लिए ₹1 लाख की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इसके अलावा अन्य 20 जरूरतमंदों को ₹3.37 लाख के चेक भी सौंपे गए।

अग्रवाल ने कहा कि भविष्य में भी जनसेवा का यह सिलसिला जारी रहेगा। मौके पर मनोज ध्यानी, पार्षद अजय दास, शिव कुमार गौतम, एकांत गोयल, दीपक बिष्ट, हरपाल राणा, सत्यपाल राणा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!