
ऋषिकेश। निर्मल आश्रम अस्पताल ने अपनी चिकित्सा सेवाओं को विस्तार देते हुए शनिवार को रेडियोलोजी डिपार्टमेंट में एक और नवीनतम अल्ट्रासाउंड मशीन व चार नई वातानुकूलित ओपीडी का लोकार्पण किया। अस्पताल में अब कुल 10 विज़िटिग सुपर स्पेशलिस्टस और स्पेशलिस्टस चिकित्सा सुविधा हो गई हैं।
शनिवार को अल्ट्रासाउंड मशीन और चार नई ओ.पी.डी का शुभारंभ निर्मल आश्रम के महंत बाबा राम सिंह महाराज ने किया। अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डा. अजय शर्मा ने बताया कि यह मशीन 3डी एवं 4डी अल्ट्रासाउंड करने में सक्षम है। बताया कि आधुनिकीकरण के साथ अल्ट्रासाउंड की दरों में भी वृद्धि नहीं की गई है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, सी.टी.स्कैन की सुविधा बाज़ार से कम दरों पर पूरी गुणवत्ता के साथ उपलब्ध हैं। बताया कि अन्य जांचें एन.सी.वी., ई.एम.जी., वी.ई.पी., ब्लिंक रिफ्लेक्स, ई.ई.जी., टी.एम.टी, ईको कार्डियोग्राफी, ओडियोमीटरी, टिम्पेनोमीटरी, स्पीच थैरेपी, यूरोफ्लोमीटरी भी उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर महंत बाबा राम सिंह महाराज ने कहा कि आश्रम परिवार के लिए मानवता की सेवा आत्मशांति प्राप्त करने का सशक्त साधन है। संत जोध सिंह जी महाराज ने बताया कि चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में निर्मल आश्रम परिवार ने चिकित्सालय, नेत्र संस्थान और विद्यालयों के जरिए समाज की सेवा का जो संकल्प लिया था उसे पूरा किया जा रहा है। निर्मल आश्रम भविष्य में भी जनमानस की सेवा में कार्यरत रहेंगी।
मौके पर डॉ मो. शोएब, डॉ अमित अग्रवाल, डॉ अश्वनी कंडारी, डॉ रजत चौधरी, डॉ अंजु, डॉ जगमोहन सिंह राणा, डॉ हेमन्त कपरुवान, डॉ अखलेश, सरदार करमजीत सिंह, प्रदीप बक्शी आदि मौजूद रहे।