ऋषिकेशएजुकेशन

एनडीएस की फेयरवेल पार्टी में लगा मनोरंजन का तड़का

कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के लिए दी विदाई

ऋषिकेश। निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल (एनडीएस) में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने मनोरंजन के साथ ही विभिन्न विधाओं की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक महंत बाबा राम सिंह महाराज, व्यवस्थापक संत जोध सिंह महाराज, चेयरमैन डॉ. एसएन सूरी, शैक्षिक सलाहकार रेनू सूरी, प्रधानाचार्या ललिता कृष्णा स्वामी व हेडमिस्ट्रेस नीरू अरोड़ा ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत जूनियर और सीनियर विद्यार्थियों ने शबद गायन से की। जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, लघु नाटिका और टाइटल की प्रस्तुतियों ने मनोरंजन के साथ ही समारोह को यादगार बनाया। मि. और मिस कैरिजमेटिक का खिताब यशवर्धन व ओमीशा को मिला। वहीं मि. फेयरवेल ओजस वार्ष्णेय और मिस फेयरवेल अनन्या ध्यानी को चुना गया। अन्य टाइटल्स में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व से सभी को प्रभावित किया।

कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने विद्यालय से जुड़ी अपनी सुनहरी यादें साझा करते हुए भावुक क्षणों को जीवंत कर दिया। विद्यालय के कैप्टन ओम सेमवाल, कैप्टन गर्ल अंकिता और दक्ष खत्री ने अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. एस.एन. सूरी, प्रधानाचार्या ललिता कृष्णा स्वामी ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं और भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं बाबा राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए। मौके पर एनजीए की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा, हेडमिस्ट्रेस अमृतपाल डंग आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!