ऋषिकेश

ऋषिकेशः ई-रिक्शा एवं ई-ऑटो महासंघ का गठन

ऋषिकेश। विधानसभा क्षेत्र में संचालित ई-रिक्शा और ई-ऑटो यूनियनों ने महासंघ का गठन किया। जिसके लिए जगजीत सिंह जग्गा को अध्यक्ष, विजयपाल सिंह रावत को कार्यकारी अध्यक्ष और नंदकिशोर जाटव को महामंत्री नियुक्त किया गया।

श्रविवार को बैराज रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में ई-रिक्शा और ई-ऑटो यूनियनों से जुड़े चालकों और मालिकों के बीच समस्याओं के समाधान और मजबूत संगठन की जरूरत को लेकर महासंघ के गठन पर सहमति बनी।

चर्चा के बाद सभी प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से महासंघ के पदाधिकारियों को मनोनीत किया। बैठक में सूरज यादव, संजय शर्मा, पृथी राम, बीर सिंह, ज्योति प्रसाद, वीरेन्द्र भारद्वाज, अमित रावत, धीरेन्द्र सिंह, मनीष कोहली आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!