सियासत

Rishikesh: कांग्रेस मंडल कार्यकारिणी गठन को लेकर हुई चर्चा

ऋषिकेश। महानगर में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर आयोजित कांग्रेसजनों की बैठक में चर्चा की गई। बताया गया कि प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद जल्द ही मंडल अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।



रविवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेसजनों ने बूथस्तर पर मंडल कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की। बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन की मजबूती का निर्णय लिया है। जिसके तहत महानगर में 20 बूथों पर मंडल कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। ताकि आम आदमी को कांग्रेस की विचारधारी से अवगत कराने के अलावा साथ जोड़ा जा सके।



बताया गया कि बैठक में मंडल अध्यक्ष के नामों पर कई सुझाव मिले हैं। जिनपर जल्द ही प्रदेश और जिला नेतृत्व की सहमति पर सप्ताहभर में अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। कार्यकारिणी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने पर जोर दिया गया है।



बैठक में महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, जयेंद्र रमोला, बूथ व मंडल प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही, निकाय चुनाव प्रभारी संजय गुप्ता, चंदन पंवार, सतीश शर्मा, सुधीर राय, नीलम तिवारी, मनीष शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट, ललित मोहन मिश्र, प्यारेलाल जुगरान, राधा रमोला, देवेंद्र प्रजापति, विजयलक्ष्मी शर्मा, बीएस पयाल, शकुंतला शर्मा, पुष्पा मिश्रा, सरोज देवराड़ी, मधु जोशी, मधु मिश्रा, मनोज गुसाईं, रुकम पोखरियाल, राजेंद्र कोठारी, मनीष जाटव, ऋषि सिंघल, मुकेश कुमार जाटव, संजय शर्मा, सावित्री देवी, अभिनव सिंह मलिक, सिंह राज पोसवाल, रेनू नेगी, सरोजनी थपलियाल, राजेश शाह, सुभाष झखमोला, विकास केवट, राम कुमार बतालिया, वीर विक्रम सिंह पुंडीर, ओम पंवार, किशोर गौड़, राजेश शाह, अजय दास, अरविन्द कुमार, रमेश चौहान, गौरव अग्रवाल, कमल बनर्जी, ऋषभ राणा, हिमांशु जाटव, हिमांशु कश्यप, आदित्य झा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button