ऋषिकेश

यातायात, अतिक्रमण और सिंगल यूज प्लास्टिक पर चर्चा

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा को लेकर शहर में सुचारु यातायात के दृष्टिगत अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम, पुलिस अधिकारियों और व्यापारियों ने मिलकर चर्चा की। बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने पर भी बात हुई।

आईएसबीटी स्थित निगम सभागार में मेयर शंभू पासवान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मंडल से नालियों पर अतिक्रमण और दुकानों के आगे से अवैध कब्जा न करने के निर्देश दिए गए। त्रिवेणीघाट मार्ग, रेलवे रोड, तिलक मार्ग और देहरादून रोड पर अवैध पार्किंग रोकने के लिए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

वहीं, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, सब्जी मंडी में प्लास्टिक थैलों का उपयोग रोकने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही विज्ञापन नीति के तहत अवैध बोर्ड, होर्डिंग और कियोस्क लगाने पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके अलावा सड़कों पर निर्माण सामग्री रखने, वाहनों की धुलाई, मरम्मत, त्रिवेणीघाट क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधि, मुख्य मार्गों पर रेहड़ी-ठेली संचालन पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, सहायक नगर आयुक्त चन्द्रकांत भट्ट, अध्यक्ष, व्यापार मंडल ललित मोहन, गजेन्द्र सिंह नेगी, राजेन्द्र लाम्बा, मोहन लाल, विजेन्द्र सिंह, रविकांत, एसएसआई बीएस रावत, अरविन्द पंवार, मण्डी इंस्पेक्टर देवेन्द्र कुमार, अभिषेक मल्होत्रा, लोकेश, दिनेश बहुगुणा, बलबीर रौतेला, भारती आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!