ऋषिकेश

योग साधना को आई विदेशी महिला का शव होटल में लटका मिला

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोवन में एक विदेशी महिला का शव एयर कंडीशनर की तार से होटल में लटका हुआ मिला है। प्रथम दृष्टियां मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। घटना की जानकारी आला अधिकारियों के साथ संबंधित दूतावास को दे दी है। पुलिस परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक तपोवन स्थित सत्य साधना संस्थान में रहने वाली नव्या के माध्यम से विदेशी नागरिक ऐनुरा ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि 21 दिसंबर 2023 को 10 विदेशियों का दल दिल्ली से योग साधना के लिए तपोवन स्थित सत्य साधना संस्थान पहुंचा। 02 जनवरी 2024 को योग साधना की क्लास खत्म करने के बाद सभी होटल में चले गए। इस दौरान 32 वर्षीय किर्गिस्तान गणराज्य निवासी एसउल्लू ने 3 जनवरी 2024 को एक होटल में किराए पर कमरा लिया। सामान रखने के बाद वह होटल से बाहर घूमने चली गई। जो फिर वापस नहीं लौटी। काफी तलाशने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में गुमशुदगी दर्ज कर विदेशी की तलाश शुरू की। इस दौरान एक अन्य होटल के प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी कि उनके कमरे में एक विदेशी ने एयर कंडीशनर के तार से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोटोग्राफी करते हुए शव को कब्जे में लिया। जिसे पुलिस ने अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया।

थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश पांडे ने बताया कि पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टियां मामला आत्महत्या का ही है। मृतका के साथियों ने बताया है कि मृतक काफी समय से डिप्रेशन का शिकार थी। पुलिस ने घटना की जानकारी संबंधित दूतावास को दे दी है। पुलिस परिजनों से भी संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button