ऋषिकेश
Rishikesh: भल्लाफार्म में आंतरिक मार्गों का निर्माण शुरू

ऋषिकेश। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर क्षेत्र के भल्ला फॉर्म में आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। 3.57 किमी लंबे निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 248.14 लाख रुपये है।
अग्रवाल ने कहा कि इन मार्गों का निर्माण गुणवत्ता के साथ जल्द ही पूरा हो जाएगा। कहा कि वह क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
मौके पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री जितेंद्र पोखरियाल, राजवीर रावत, प्रताप सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत, पूरण चंद रमोला, इंदर सिंह पोखरियाल, मेहर सिंह पोखरियाल, आशीष पोखरियाल, पंकज सिंह, राजेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।



