ऋषिकेश

Rishikesh: कांग्रेस के लोकभवन घेराव की तैयारी पर हुई चर्चा

ऋषिकेश। कांग्रेस के प्रस्तावित 16 फरवरी को लोक भवन (राजभवन) घेराव को लेकर पार्टी संगठनों ने तैयारियों पर चर्चा की। कांग्रेसजनों ने देहरादून कूच में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया।

गुरुवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार, महिला अपराध, हत्या और पेपर लीक जैसे मामलों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि जनता को मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है, जिसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरकर दिया जाएगा।

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला और महंत विनय सारस्वत ने कार्यकर्ताओं से व्यापक जनसंपर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में राजभवन घेराव की तैयारियों में सक्रियता बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, पुष्पा मिश्रा, मदन मोहन शर्मा, भगवती प्रसाद सेमवाल, ललित मोहन मिश्रा, संजय भारद्वाज, सिंहराज पोसवाल, बृजभूषण बहुगुणा, ऋषि सिंघल, अशोक शर्मा, मनीष जाटव, शोभा भट्ट, उमा ओबेरॉय, हरि सिंह नेगी, सूरत सिंह कोहली, रुकम पोखरियाल, सुमित चौहान, मधु मिश्रा, हिमांशु जाटव, पुरंजय भारद्वाज, बप्पी अधिकारी, भूपेंद्र, हिमांशु कश्यप, आदित्य आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!