ऋषिकेश। 07 मार्च 2024। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी सार्वजनिक नहीं करने के विरोध में कांग्रेस ने शहर में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसबीआई पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवेहलना और बीजेपी को बचाने का आरोप लगाया।
गुरुवार को रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी एसबीआई ने 6 मार्च को चुनावी बॉन्ड की जानकारी सार्वजनिक नहीं की। जिससे एसबीआई की मंशा पर संदेह होता है।
उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के तहत देश में राजनीति दलों को 12,000 करोड़ से अधिक चंदा का मिला। जिसमें अकेले भाजपा को 6566.11 करोड़ मिले। आरोप लगाया कि बीजेपी नहीं चाहती इस पैसे की जानकारी आम लोगों को हो। साफ है कि एसबीआई मोदी सरकार के इशारों पर काम कर रही है।
प्रदर्शन में जयेंद्र रमोला, सुधीर राय, मधु जोशी, विजयपाल रावत, मदनमोहन शर्मा, प्रदीप जैन, ललित मोहन मिश्र, मधु मिश्रा, विजयलक्ष्मी शर्मा, ऋषि सिंघल, भगवान सिंह पंवार, जगत नेगी, देवेंद्र प्रजापति, रुकम पोखरियाल, सिंहराज पोषवाल, राजेन्द्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, उमा ओबेरॉय, शोभा भट्ट, ओम सिंह पंवार, अशोक शर्मा, मुकेश जाटव, बृजभूषण बहुगुणा, हिमांशु जाटव, गौरव यादव, आदित्य झा, इमरान सैफ़ी, मुकेश जाटव, हिमांशु कश्यप, चंदन कुमार, मयंक, रेहान, मनीष जाटव, कार्तिक कुशवाहा आदि शामिल थे।