सियासत

Rishikesh: कांग्रेसजनों ने किया मंडलम अध्यक्षों का अभिनंदन

लोकसभा और निकाय चुनाव के लिए अभी से जुटने का जताया संकल्प

Congress Politics : ऋषिकेश। नगर निगम क्षेत्र में मनोनीत कांग्रेस मंडलम अध्यक्षों को कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मंडलम अध्यक्षां और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ पार्टी की विचारधारा को आमजन तक ले जाने का संकल्प जताया।

बृहस्पतिवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने हालिया मनोनीत मंडलम अध्यक्षों को मालाएं पहलानकर स्वागत किया। कहा कि मंडलम अध्यक्ष और कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की भावना के अनुरूप लोकसभा और निकाय चुनाव के लिए अभी से जुटेंगें

कार्यक्रम में मंडलम अध्यक्ष राजेश शाह, कमल बनर्जी, रविन्द्र भारद्वाज, सुमित त्यागी, मुकेश जाटव, प्रवीण गर्ग, निर्मला कुमाई, आशीष रतूड़ी, ममता रमोला, सचवीर भंडारी समेत ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सिंगराज पोसवाल का स्वागत किया गया।

मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, मदनमोहन शर्मा, सुधीर राय, मनीष शर्मा, विमला रावत, प्रदीप जैन, शैलेंद्र बिष्ट, ललित मोहन मिश्र, प्यारेलाल जुगरान, देवेन्द्र प्रजापति, पुष्पा मिश्रा, मनोज गुसाई, विवेक तिवाड़ी, ऋषि सिंघल, कमलेश शर्मा, त्रिलोकीनाथ तिवारी, रूकम पोखरियाल, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, दिनेश मास्टर, किशोर गौड़, मधु जोशी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button