कांग्रेसियों ने दुष्कर्म की घटना के विरोध में फूंका पुतला

ऋषिकेश। चंपावत में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता का नाम सामने पर कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
रविवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के बाहर कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को धता बताते हुए अधिकांश वारदातों में भाजपा नेता और कार्यकर्ता संलिप्त पाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसर चंपावत में दुष्कर्म पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज करने में भी आनाकानी की गई। जिससे साफ है कि राज्य में पुलिस और प्रशासन भी दबाव में काम कर रही है।
कांग्रेसजनों ने कहा कि भाजपा सरकार अगर पहले की वारदातों में आरोपियों को सजा दिलाने में तत्परता दिखाती, तो चंपावत की घटना नहीं दोहराई जाती। कहा कि आखिर उत्तराखंड में महिलाओं पर जुल्म कब तक होते रहेंगे। कहा कि आज तक अंकिता के हत्यारों को सजा नहीं मिली है। सरकार वीआईपी का नाम तक सार्वजनिक करने में नाकाम रही है।
प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, नीलम तिवारी, जयेंद्र रमोला, विजयपाल रावत, रुकम पोखरियाल, ऋषि सिंघल, मदन मोहन शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट, ललित मोहन मिश्र, सुधीर राय, प्रदीप जैन, भगवान सिंह पंवार, मुकेश जाटव, कमल बनर्जी, प्रवीण गर्ग, विक्रम भंडारी, प्यारेलाल जुगरान, राजेंद्र कोठारी, अशोक शर्मा, मनीष जाटव, विनोद रतूड़ी, रामकुमार बतालिया, विनोद रतूड़ी, हरि सिंह नेगी, गौरव अग्रवाल, सूरज, आदित्य झा आदि शामिल थे।