Rishikesh: वोटर लिस्ट को लेकर सतर्क रहें कांग्रेस कार्यकर्ताः नौटियाल

ऋषिकेश। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस बूथ स्तर पर सांगठनिक मजबूती के लिए जुट गई है। ऋषिकेश विधानसभा के बूथ प्रभारी मनोज नौटियाल ने कहा कि प्रदेश में एसआईआर के दौरान कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर सतर्क निगरानी रखनी होगी।
मंगलवार तहसील रोड पर महानगर क्षेत्र के बूथ प्रबंधन को लेकर महानगर कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। बूथ प्रभारी मनोज नौटियाल ने कहा कि मतदाता सूची में शामिल गलत नामों को कटवाना और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाना जरूरी है। बताया कि बीएलए मतदाता सूची में गड़बड़ी को चिह्नित कर उसे सही करवा सकते हैं।
बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व पीसीसी सदस्य जयेंद्र चंद रमोला, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, मदन मोहन शर्मा, बीएस पयाल, ललित मोहन मिश्र, मनोज गुसाई, राकेश अग्रवाल, अंशुल त्यागी, देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, अभिनव मलिक, सरोजिनी थपलियाल, पुष्पा मिश्रा, लाजवंती भंडारी, सुनीता बंसल, उमा ओबेरॉय, मदन शर्मा, बिट्टू त्यागी, ऋषि सिंघल, बृजभूषण बहुगुणा, सिंहराज पोसवाल, विवेक तिवारी, मनीष जाटव, राजकुमार मारवाह, संजय भारद्वाज, सन्नी प्रजापति, ऋषभ राणा, गौरव यादव, अशोक शर्मा, राजेश शाह, सुमित चौहान, शशि सरन, पुरंजय भारद्वाज, छोटेलाल राजभर, योगेश्वर दत्त नौटियाल, दिलप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।



