Rishikesh: दिल्ली रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की चर्चा

ऋषिकेश। नई दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को कांग्रेस की प्रस्तावित ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में शामिल होने को लेकर छिद्दरवाला ब्लॉक में कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बैठक में रैली की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के बंटवारे और दिल्ली तक अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देश की वर्तमान परिस्थितियां लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है, जबकि जनता की आवाज दबाने का प्रयास लगातार जारी है। 14 दिसंबर की रैली में लाखों लोगों की भागीदारी से बदलाव का संदेश दिया जाएगा।
उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जनता के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है। वर्तमान सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। अब परिवर्तन की मांग तेज हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
बैठक में कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, ग्राम प्रधान गोकुल रमोला, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख धनवीर बेंदवाल, रवि राणा, गजेंद्र विक्रम शाही, दीपा चमोली, अल्का क्षेत्री, त्रिलोक बेंदवाल, पुरण चंद रमोला, प्रकाश पांडे, सतीश रावत, सत्य प्रकाश जखमोला, रुकम पंवार, राकेश कंडियाल, कुंवर सिंह गुसाईं, जितेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।



