ऋषिकेशसियासत

कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने को बताया लोकतंत्र की हत्या

Politics : ऋषिकेश। लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सदस्यता समाप्त करने को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक सत्याग्रह के जरिए विरोध जताया। आरोप लगाया कि सरकार सवाल पूछने वालों पर असंवैधानिक कर रही है।

रविवार को त्रिवेणीघाट स्थित गांधी स्तंभ पर जुटे कांग्रेसजनों ने सत्याग्रह किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह और कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष के सवालों से भयभीत लग रही है। इसलिए राहुल गांधी की संसद सदस्यता को असंवैधानिक तरीके से समाप्त कर दिया गया।

प्रदेश सचिव शैलेंद्र बिष्ट और पूर्व सभासद राहुल शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जब भी देश को संपति बेचने पर सवाल उठाए, उनका माइक बंद कर दिया गया। अब जब अडानी से रिश्तों का सवाल आया तो उनकी सदस्यता ही खत्म कर दी गई। इससे साफ है कि देश में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। अभी भी जनता नहीं जागी तो इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं।

महंत विनय सारस्वत और ललित मोहन मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार अडानी के मुद्दे पर जवाब देने से भाग रही है। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। लेकिन कांग्रेस (Congress) इसके खिलाफ सड़क से संसद तक जमकर मुकाबला करेगी।

प्रदर्शन में रवि जैन, राजकुमार तलवार, हरीश बिरमानी, बैशाख सिंह पयाल, प्यारेलाल जुगरान, मोर सिंह राणा, मधु जोशी, मदन शर्मा, गौरव राणा, सरोज देवराड़ी, संजय शर्मा, जतन स्वरूप भटनागर, मनीष जाटव, भगवान सिंह पंवार, हिमांशु जाटव, हिमांशु कश्यप, ईशु, जितेन्द्र पाल पाठी, सन्नी प्रजापति, इमरान सैफी, सरोजनी थपलियाल, मुकेश जाटव, अमित पाल, विक्रम भंडारी, जगजीत सिंह जग्गी, कमल बनर्जी, ऋषि सिंघल, ओमप्रकाश शर्मा, दीपक वर्मा, हरिराम वर्मा, एसएल शर्मा आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button