Local Body Election : ऋषिकेश। नगर निकाय चुनाव में मेयर और पार्षद पदों पर जीत दर्ज करने को लेकर महानगर कांग्रेस ने प्रत्याशियों के साथ ही वार्ड अध्यक्षों के साथ बैठक रणनीति पर मंथन किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने पार्टी प्रत्याशियों की प्रचंड जीत का दावा किया।
गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांग्रेसजनों ने चुनावी रणनीति पर अपने विचार साझा किए। महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के लिए पूरी ताकत के साथ प्रचार में जुटना होगा।
कांग्रेस मेयर प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्षद प्रत्याशी और वार्ड अध्यक्ष चुनाव प्रचार के दौरान जनता को कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं को मजबूती रखें। कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य जन समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।
बैठक में कांग्रेसजनों ने पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस दौरान पार्षद प्रत्याशियों ने भी अपनी रणनीतियों को साझा किया। सभी ने एकजुटता से चुनाव मैंदान में उतरने का संकल्प दोहराया।
मौके पर जयेंद्र रमोला, दीप शर्मा, विनय सारस्वत, संजय गुप्ता, मनीष शर्मा, राकेश अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा, मदन मोहन शर्मा, मदन लाल जाटव, चंदन सिंह पंवार, अंशुल त्यागी, रुकम पोखरियाल, अरविंद जैन, बृजभूषण बहुगुणा, मनोज गुसाईं, ऋषि पोसवाल, सरोज देवराड़ी, मधु मिश्रा, देवेंद्र प्रजापति, ललित सक्सेना, राहुल शर्मा, भगवान पंवार आदि मौजूद रहे।