कांग्रेस ने जताई प्रदेश में कानून व्यवस्था पर चिंता
राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, शिक्षा अधिकारी प्रकरण में कार्रवाई की मांग

ऋषिकेश। कांग्रेस ने देहरादून में हाल में शिक्षा विभाग के अधिकारी पर हुए कथित हमले और कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। कांग्रेसजनों ने इस बारे राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा निदेशक से मारपीट की घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रशासनिक व्यवस्था पर सीधा हमला बताया। कहा कि सरकारी कार्यालय में घुसकर अधिकारियों से दुर्व्यवहार कानून व्यवस्था के कमजोर होने का संकेत है। कहा कि यदि जनप्रतिनिधि ही कानून हाथ में लेंगे तो आम जनता में गलत संदेश जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की छवि को बचाने के लिए राज्यपाल को हस्तक्षेप करना चाहिए। मांग की कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, वरिष्ठ नेता जयेंद्र रमोला, महिला महानगर अध्यक्ष पुष्पा मिश्रा, मधु जोशी, मदन मोहन शर्मा, बीएस पयाल, राकेश अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा, सूरत सिंह कोहली, सुनीता बंसल, कमलेश शर्मा, अभिनव सिंह, ऋषि सिंघल, सुमित चौहान, शैलेंद्र सेमवाल, अतुल यादव, रुकम पोखरियाल, हरि सिंह नेगी, राजेंद्र कोठारी, मधु मिश्रा, गौरव यादव, भूपेंद्र राणा, अशोक शर्मा, बप्पी अधिकारी, राजेश शर्मा, बुद्धि सिंह रावत, आदित्य झा आदि मौजूद थे।



