मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2023/07/22-july-23-rishikesh-congress-620x470.jpg)
ऋषिकेश। कांग्रेस ने मणिपुर में महिलाओं के साथ अत्याचार और जारी हिंसा को लेकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस मामले में केंद्र सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाएं।
शनिवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में जुटे कार्यकर्ताओं ने मणिपुर में हिंसा और महिलाओं के साथ अमानवीय कृत्य के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि मणिपुर में महिलाओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार ने पूरी दुनिया में देश को शर्मसार किया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का आज तक मणिपुर में शांति की अपील नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र और राज्य सरकार ने 2 महीने से अधिक समय बाद भी मणिपुर के हालातों को सुलझाने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी सिर्फ सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया तक सीमित हैं।
प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, जयेंद्र रमोला, नीलम तिवारी, राधा रमोला, महंत विनय सारस्वत, सुधीर राय, मदन मोहन शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट, मनीष शर्मा, जगत सिंह नेगी, भगवान सिंह पंवार, ललित मोहन मिश्र, लल्लन राजभर, विक्रम भंडारी, ओम सिंह पंवार, चंद्रकांता जोशी, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, प्यारेलाल जुगरान, रूकम पोखरियाल, परमेश्वर राजभर, हरिराम वर्मा, मनीष जाटव, इमरान सैफी, मुकेश जाटव, राजेश शाह, जतिन जाटव, सावित्री देवी, गौरव अग्रवाल, मधु जोशी, विश्वजीत अधिकारी आदि शामिल थे।