अमित शाह के जन्मदिन पर चला स्वच्छता अभियान
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने की उनकी दीर्घायु की कामना

ऋषिकेश। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री की दीघार्यु की कामना भी की।
रविवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय के आसपास स्वच्छता अभियान के दौरान मंत्री अग्रवाल ने कहा कि भारत के गृहमंत्री के रूप में वह हमारे देश की प्रगति के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। शाह महत्वपूर्ण सहकारिता क्षेत्र में सुधार के लिए भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अमित शाह भारत की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए समर्पित तरीके से काम कर रहे हैं। वह सौंपी गई हर जिम्मेदारी को कुशलतापूर्वक निभाते है। उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने में भी अहम भूमिका निभाई। साथ एनआरसी, सीएए कानून और आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक 2022 में पर भी काम किया है।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, शिवकुमार गौतम, वीरेंद्र रमोला, विकास तेवतिया, संजीव पाल, जयेश राणा, गोपाल सती, अखिलेश मित्तल, अशोक पासवान, रूपेश गुप्ता, सरदार मंगा सिंह, मोर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।