ऋषिकेशः यूथ कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान

ऋषिकेश। कांग्रेस भवन में यूथ कांग्रेस के प्रदेश को-ऑर्डिनेटर देवेंद्र चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में चौधरी ने अभियान को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की।
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस का उद्देश्य युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। अपील की कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ें। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक की जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने संगठनात्मक मजबूती, सदस्यता विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनाव अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
मौके पर युवा कांग्रेस चुनाव पीआरओ प्रकाश कुमार, जिला कोऑर्डिनेटर माधवेंद्र ओझा, जयेंद्र रमोला, राकेश सिंह, मदन मोहन शर्मा, राजेंद्र कोठारी, राकेश अग्रवाल, करम चंद, देवेंद्र प्रजापति, अभिनव मलिक, ऋषि सिंघल, रुकम पोखरियाल, अशोक शर्मा, राजेश शाह, सन्नी प्रजापति, गौरव राणा, ऋषभ राणा, हिमांशु जाटव, हिमांशु कश्यप, मानव रावत, अभिनव जुगरान, रेहान बंदोलिया, अर्पित बंदोलिया, जतिन, गौरव गुप्ता, यश शर्मा, दीपक साहनी आदि मौजूद रहे।