विधायक अग्रवाल से मिली भाजपा की मंडल कार्यकारिणी

Rishikesh News : ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश की नई मंडल कार्यकारिणी ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। अग्रवाल ने पदाधिकारियों का अभिनंदन करने के साथ ही उन्हें संगठन को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करने को कहा।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में अग्रवाल ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा अनुशासित राजनीतिक संगठन है। पार्टी में र्निविवाद और स्वच्छ छवि के लोगों को हमेशा स्थान और योग्यता के अनुसार पद मिलता है। कहा कि भाजपा ने आप पर जो विश्वास जताया है, उसे जिम्मेदारी के साथ निभाएं।
अग्रवाल ने कहा कि सभी पदाधिकारी आम जनता को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। जिससे आम जनता योजना का लाभ उठा सके।
मोके पर मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, उपाध्यक्ष चंद्रेश्वर यादव, गुड्डी कलूड़ा, सीमा रानी, राहुल दिवाकर, महामंत्री दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, मंडल मंत्री ज्योति पांडे, राधेश्याम जाटव, पवन गोयल, सौरभ गर्ग, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, कार्यालय मंत्री अंबर जोशी, मीडिया संयोजक बृज मोहन मनोड़ी, आईटी संयोजक राजेंद्र बिजल्वाण, सोशल मीडिया संयोजक अविनाश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।