ऋषिकेश
गुमानीवाला में सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

ऋषिकेश। गुमानीवाला के वार्ड 14 में आकाशीय भैरव मंदिर मुख्य मार्ग और आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य का विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने भूमि पूजन किया। करीब 2.14 किलोमीटर लंबाई वाले इस निर्माण पर लगभग 179.49 लाख रुपये लागत आएगी।
अग्रवाल ने कहा कि सड़कों के निर्माण के लिए वह लंबे समय से प्रयासरत थे। जल्द ही यह कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया जाएगा। बताया कि क्षेत्र में बंचिंग केबल और पेयजल व्यवस्था जैसे कार्य भी प्राथमिकता से किए जा रहे हैं।
मौके पर ग्राम प्रधान किशोरी पैन्यूली, चंद्रमोहन पोखरियाल, पंकज जुगलान, रुकमा व्यास, दीपा राणा, गणेश राणा, ओम बहादुर थापा, कीर्ति सिंह रावत, राजेंद्र गुसाईं, लोनिवि अधिशासी अभियंता भृंगुनाथ द्विवेदी, सत्यपाल सिंह राणा आदि मौजूद रहे।



