मंत्री मारपीट प्रकरण: पीडितों से मिले उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी

ऋषिकेश। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बुधवार को मंत्री मारपीट प्रकरण के पीड़ित सुरेंद्र सिंह नेगी और धर्मवीर प्रजापति के परिजनों से मिले। उन्होंने न्याय की मांग को लेकर जारी आंदोलन को समर्थन देने का आश्वासन दिया।
भुवन कापड़ी ने कैबिनेट मंत्री द्वारा आम नागरिकों सरेआम सड़क पर निर्ममता से पीटे जाने की निंदा की। कहा कि भारत का संविधान किसी भी जनप्रतिनिधि को अधिकार नहीं देता कि वह इस तरह का बर्ताव करे। प्रदेश में मंत्री ऐसा व्यपहार करते हैं, तो क़ानून व्यवस्था का क्या होगा। कहा कि कांग्रेस पार्टी सुरेन्द्र नेगी और धर्मवीर प्रजापति के साथ है। अगले विधानसभा सत्र में इस मामले को सदन में उठाया जाएगा। कहा कि आरोपी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
मोहित उनियाल ने कहा कि सुरेंद्र नेगी और धर्मवीर प्रजापति को न्याय दिलाने के लिए प्रस्तावित महापंचायत का पार्टी समर्थन करती है। कांग्रेस अन्याय के विरोध में पीड़ितों और आमजन के साथ खड़ी हैं।
मौके पर कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, शैलेंद बिष्ट, विवेक तिवारी, जितेन्द्र पाल पाठी, आर अभय वर्मा, सिंहराज पोसवाल, अभिनव मलिक, ऋषभ राणा, मधु मिश्रा, विनोद रतूड़ी, एकांत गोयल, विक्रम भंडारी आदि मौजूद थे।