ऋषिकेशएजुकेशन

छात्रों ने रंगों और तूलिका से उकेरे अंतरिक्ष के चित्र

• गंगोत्री विद्या निकेतन में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कला प्रतियोगिता आयोजित

ऋषिकेश। गंगोत्री विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कायक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगों और कूची से अंतरिक्ष विषय पर अपनी कल्पनाओं को आकार दिया।

सुमन विहार बापूग्राम स्थित कॉलेज में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और अंतरिक्ष गाथा पर कलात्मक चित्रों की प्रदर्शनी के साथ अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक बंशीधर पोखरियाल ने कहा कि यह उत्सव हमारी अंतरिक्ष विज्ञान पर प्रगति और भारत की प्रतिबद्धता का उत्सव है। प्रधानाचार्य प्रमोद मलासी कहा कि यह उपलब्धि भावी पीढ़ी को अंतरिक्ष विज्ञान को समझने और उन्हें वैज्ञानिक सोच के प्रति जागरूक करने के लिए एक जरूरी पहल है।

विज्ञान शिक्षक प्रबोध उनियाल ने कहा कि अंतरिक्ष की दुनिया रहस्य व रोमांच से भरी है, जिसका अध्ययन विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को अवश्य करना चाहिए। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस जैसे आयोजन निश्चय ही युवा पीढ़ी को भी प्रेरित व संकल्पित करेंगे।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने चार्ट व आर्ट पेपर पर अंतरिक्ष से जुड़े चित्रों को उकेरा। जिनकी बाद में प्रदर्शनी लगाई गई। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सरहाना की। प्रधानाचार्य प्रमोद मलासी ने बच्चों को पुरस्कृत भी किया।

मौके पर वरिष्ठ शिक्षक रामप्रसाद उनियाल, प्राची सेमवाल, गौरा, सैफली विश्वास, चमन, यज्ञव्रत पोखरियाल आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button