ऋषिकेश

सड़कों के लिए विधायक निधि से 05 लाख देने की घोषणा

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मनसादेवी में सड़क निर्माण के लिए 05 लाख रूपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने मनसा देवी में पुलिया निर्माण के लिए अग्रवाल का आभार जताया।

इस अवसर पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि एक सच्चे जनप्रतिनिधि के रूप में वह कार्य करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें चौथी बार जनता ने अपना आशीर्वाद देकर पुनः सेवा करने का अवसर दिया है। कहा कि उनकी विधायकी के साढ़े 16 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास हुआ है।

उन्होंने आवाह्न करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने राज्य को देश के अग्रणीय राज्य में शामिल करने संकल्प लिया है। आप सभी इसमें अपना योगदान करें।

मौके पर मंडल अध्यक्ष भाजपा वीरभद्र सुरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, पार्षद विजेंद्र मोंगा, गढ़वाल मंडल प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा संजीव कुमार, मंडल उपाध्यक्ष विजय जुगलान, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अनिल कुमार, गीता मित्तल, पूनम डोभाल, समाजसेवी मानवेन्द्र कंडारी, ममता सकलानी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button