सियासत

Rishikesh: आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा का पुतला

राहुल गांधी को रावण दर्शाने से नाराज, छवि खराब करने का लगाया आरोप

Politics : ऋषिकेश। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को रावण बताने से आक्रोशित पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला फूंककर अपना रोष जाहिर किया। आरोप लगाया कि भाजपा राहुल गांधी की छवि को खराब करना चाहती है।

शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। उनका कहना था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की फोटो को मॉर्फ कर रावण के रूप में दर्शाया गया है। जिसे भाजपा के टिवट्र हैंडल पर शेयर किया है। कहा कि जिनमें परिवार ने देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया, भाजपा छवि बिगाड़ कर अपनी नकारात्मक सोच का परिचय दे रही है।

कंग्रेसजनों ने कहा कि मौजूदा दौर में राहुल गांधी देश के हर वर्ग के हितों के लिए आवाज उठा रहे हैं। भाजपा उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है। उसे आने वाले चुनावों में अपनी हार दिख रही है। इसलिए राहुल गांधी की छवि को खराब करने का खेल रच रही है।

मौके पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, मदनमोहन शर्मा, जयेंद्र रमोला, मनीष शर्मा, विजयपाल सिंह रावत, प्रदीप जैन, शैलेन्द्र बिष्ट, ललित मोहन मिश्र, भगवान सिंह पंवार, बीएस पयाल, चंदन पंवार, शकुंतला शर्मा, विक्रम भंडारी, सरोज देवराड़ी, मधु मिश्रा, राहुल रावत, बृजभूषण बहुगुणा, ऋषि सिंघल, अशोक शर्मा, अभिषेक शर्मा, राजेश शर्मा, निर्मला कुमाईं, सावित्री देवी, ओमसिंह पंवार, गौरव अग्रवाल, राजेन्द्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, गौरव यादव, रामकुमार बतालिया, प्रवीण गर्ग, रोशनी, जयसिंह राणा, योगराज नौटियाल, जगदीश, ओम प्रकाश, कुमार यादव, करुण पाल, आदित्य झा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button