ऋषिकेश

हरिपुरकलां में सड़कों और पेयजल समस्या पर रोष

ऋषिकेश। ग्राम पंचायत हरिपुरकलां में पेयजल संकट और जर्जर सड़कों को लेकर ग्राम प्रधान सविता शर्मा के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भृगुनाथ द्विवेदी को मांग पत्र सौंपा।

ग्राम प्रधान सविता शर्मा और कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने बताया कि पेयजल निगम द्वारा सीवर लाइन बिछाने के लिए गांव की सड़कों की खुदाई की गई थी। जिनका काम पूरा होने के बाद भी पुनर्निर्माण नहीं किया गया। सड़कों पर गड्ढे राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं।

उन्होंने बताया कि गांव में पेयजल और जल निकासी की व्यवस्था भी चरमरा गई है। आरोप है कि पुरानी सीवर लाइन ओवरफ्लो हो रही है, जिससे दूषित पानी गलियों और सड़कों पर जमा हो रहा है। जो कि अंततः गंगा नदी में पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। अधिशासी अभियंता भृगुनाथ द्विवेदी ने प्रतिनिधिमंडल को जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया। मौके पर समाजसेवी प्रेमलाल शर्मा, विक्रांत भारद्वाज, दीपक थापा और आदित्य आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button