ऋषिकेश

Rishikesh: आंगनबाड़ी केंद्रों को विधायक निधि से मिलेगा सामान

ऋषिकेश। छिद्दरवाला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र के 14 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की जरूरतों के मद्देनजर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की घोषणा की।

विधायक अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को बेहतर वातावरण और मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना सरकार और समाज की जिम्मेदारी है। इसी दिशा में विधायक निधि से सभी केंद्रों को प्लास्टिक कुर्सियां, मेज, अलमारी, ट्रंक, 8 लीटर कुकर, खेल सामग्री के रूप में प्लास्टिक घोड़ा तथा वेट मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि बच्चों की संख्या के आधार पर पांच श्रेणियों में पैकेज तैयार किए गए हैं। 2 से 5 बच्चों वाले केंद्रों के लिए सीमित संसाधन, जबकि 6 से 10, 11 से 15, 16 से 20 और 21 से 30 बच्चों वाले केंद्रों के लिए क्रमशः बढ़ती आवश्यकताओं के अनुसार सामग्री दी जाएगी।

मौके पर पूर्व प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, प्रधान शैलेंद्र रांगड, हरीश पैन्यूली, गुरप्रीत सिंह सोढ़ी, धर्म सिंह चौहान, कैलाश रतूड़ी, योगेश प्रजापति, भरत सिंह भंडारी, प्यार सिंह बगियाल, अनीता राणा, शमा पंवार, कमलेश सिंह बिष्ट, उमेद सिंह रावत, हेमा देवी, झूमा देवी, सुशीला बगियाल, मंजू रावत, पुष्पा कश्यप, बसंती सजवाण, निशा पोखरियाल, अल्पना, लक्ष्मी, सीता देवी, रजनी, ललिता बगियाल, सुशीला नेगी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!