अब होगा भारतवासियों का 500 साल का इंतजार खत्मः प्रेमचंद
अयोध्या से पूजित अक्षत कलश यात्रा आशुतोषनगर पहुंची, मंत्री अग्रवाल ने किया प्रतिभाग

ऋषिकेश। कैबिने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त राम भक्तों को आमंत्रित किया। इस दौरान अक्षत कलश यात्रा का आशुतोषनगर में पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।
बुधवार को आशुतोषनगर में कलश यात्रा के दौरान अग्रवाल ने कहा कि 500 साल के लंबे संघर्षों और कई बलिदानों के बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में 22 जनवरी को विराजमान होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका विधिवत लोकार्पण करेंगे। जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा लोगों के हितों और श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए कार्य किया है। इसबीच अग्रवाल ने आमजन को पूजित अक्षत व श्रीराम मंदिर का चित्र भी वितरित किया। बताया कि श्रीराम जन्मभूमि के आंदोलन के दौरान उनकी भूमिका कारसेवक समिति के जिला संयोजक के रूप में रही। तब उन्होंने यूपी की तानाशाही यादव सरकार की लाठियां भी खाई। आज राम मंदिर निर्माण पर उन्हें बहुत गर्व हो रहा है।
अग्रवाल ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि हम सभी 22 जनवरी को उस घड़ी के साक्षी होने जा रहे है, जब रामलला अपने जन्मस्थान में विराजित होंगे। कहा कि भगवान राम के कृतित्व ने मुझे जीवन में सही राह चुनने में हमेशा मदद की। उन्होंने सभी रामभक्तों को से 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचने का आह्वान भी किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, कविता शाह, सुमित पंवार, अनिता तिवाड़ी, नितिन सकसेना, इंद्र कुमार गोदवानी, जितेंद्र अग्रवाल, कृष्ण कुमार सिंघल, संजय शास्त्री, संजय व्यास, शम्भू पासवान, अनिल ध्यानी, सतीश सिंह, माधवी गुप्ता, दिनेश सती, सुरेंद्र कक्कड, राकेश पारछा, जितेंद्र भारती, अभिनव पाल, साकेत शर्मा, आशीष अग्रवाल, अविनाश भारद्वाज, आशा सेमवाल, राजेश्वरी लेखवार, सुनीता देवी, आभा तिवारी, सुमित तिवारी, शिवकुमार गौतम, संजीव पाल, राजेश दिवाकर, रूपेश गुप्ता, अलका रावत, अनिता भारद्वाज, मखना देवी, राजकुमार पंत, रजनी बाला, माया स्वरी, भवानी रावत, शकुंतला, उषा पंवार, संजीव सिलस्वाल, अरुण जुगलान, रंजन अंथवाल, विवेक शर्मा, रेखा चौबे, उषा जोशी, अभिषेक अग्रवाल, दीपक बिष्ट, उर्मिला बुटोला, प्रभा भट्ट, योगेश पाहवा, मंजू, राजू नरसिम्हा आदि मौजूद रहे।