ऋषिकेश

Rishikesh: एम्स करेगा जालसाजों पर कार्रवाई, यह है मामला

ऋषिकेश। एम्स प्रशासन ने भर्ती के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है। संस्थान ऐसे मामलों में संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेगा।

एम्स प्रशासन के अनुसार एक फर्जी फेसबुक पेज द्वारा एम्स ऋषिकेश में एमटीएस, ऑफिस अटेंडेंट और वार्ड अटेंडेंट आदि पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे गए हैं। जबकि संस्थान में इन पदों पर कोई भर्ती नहीं की जा रही है। ना ही कोई विज्ञापन जारी किया गया है।

उपनिदेशक (प्रशासन) लेफ्टिनेंट कर्नल गोपाल मेहरा ने बताया कि एम्स एक केंद्रीय स्वास्थ्य संस्थान है। जो कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं करता है। संस्थान नियुक्ति के लिए विज्ञापन अपनी अधिकारिक वेबसाइट के अलावा किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी नहीं करता है। आम लोग नौकरी के नाम पर जालसाजों के झांसे में ना आएं।

उन्होंने चेताया कि यदि संस्थान का कोई स्टाफ ऐसे मामलों में संलिप्त पाया गया तो उस पर प्रशासनिक और कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बताया कि संबंधित फर्जी फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!