![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2023/06/Former-MLA-Mukesh-Koli-in-aiims-rishikesh.jpg)
ऋषिकेश। एम्स में भर्ती पौड़ी के पूर्व विधायक मुकेश कोली के स्वास्थ्य में अब सुधार है। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने एम्स में उनका हालचाल जाना।
एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से अस्वस्थ पूर्व विधायक कोली को सीसीयू में भर्ती किया गया था। चिकित्सकों के अथक प्रयास द्वारा अब उनकी स्थिति में सुधार है। अब उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि पेशेंट का उपचार गैस्ट्रो एंट्रोलॉजी विभाग के चिकित्सक डॉ. इतिश पटनायक के अंडर में चल रहा है। बताया कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। जल्दी उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।