धर्म कर्म

नगर में धूमधाम से निकली आदिगुरु शंकराचार्य की शोभायात्रा

ऋषिकेश। 25 अप्रैल। शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम समाधि संस्थान की ओर से आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती पर तीर्थनगरी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा का कई जगहों पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।

मंगलवार को त्रिवेणीघाट गंगातट पर वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य आदिगुरु शंकराचार्य की पादुका के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मायाकुंड स्थित जनार्दन आश्रम दंडीवाड़ा पहुंच कर संपन्न हुई। इसबीच नगर में शोभायात्रा का नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं जुडे लोगो और संस्कृत विद्यालयों के स्टॉफ और छात्रों ने प्रतिभाग किया।

इससे पूर्व अखिल भारतीय धर्म संघ के कार्यकारी अध्यक्ष दंडी स्वामी देवादित्य महाराज, दंडी स्वामी विज्ञानानंद तीर्थ महाराज के सानिध्य में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। संतो ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य ने वैदिक सनातन संस्कृति को आगे बढाने के लिए अविस्मरणीय कार्य किए। जब वैदिक सनातन संस्कृति पर संकट था, तो शंकराचार्य ने भारत में चारों धामों की स्थापना कर देश को एकसूत्र में पिरोया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर ईश्वर दास, महामंडलेश्वर दयाराम दास, महंत शिवानंद गिरि, महन्त मुनि अभय चैतन्य, दंडीवाडा आश्रम प्रबन्धक केशव स्वरुप ब्रह्मचारी, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, अच्युतानंद महाराज, महन्त जगदीश प्रपन्नाचार्य, प्रकाशानंद, गोपालाचार्य, महामंडलेश्वर साध्वी आत्म चेतना गिरि, रवि प्रपन्नाचार्य, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल आदि ने अपने विचार रखे।

यात्रा में संजय शास्त्री, जयेन्द्र रमोला, आशाराम व्यास, विशालमणि पैन्यूली, घनश्याम नौटियाल, अजय विजल्वाण, पीएल पुरोहित, शैलेन्द्र मिश्रा, मनोज नौटियाल, संदीप शास्त्री, प्रबोध उनियाल, मणिराम पैन्यूली, महेश चमोली, रीना शर्मा, गंगाराम व्यास, डॉ. सुनील थपलियाल, डॉ. जनार्दन कैरवान, सुभाष डोभाल, जितेन्द्र भट्ट, शिवस्वरूप नौटियाल, विपिन बहुगुणा, भानु प्रकाश उनियाल, शिव प्रसाद सेमवाल, जगमोहन मिश्रा, अभिषेक शर्मा, दीपक दरगन, रमाबल्लभ भट्ट, महिपाल विष्ट, ब्रह्मानंद भट्ट, गजेन्द्र कंडियाल, डॉ. ओम प्रकाश पूर्वाल, सुशीला सेमवाल, पुष्पा ध्यानी, सुरेश पंत आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button