ऋषिकेशस्वास्थ्य

एम्स में एक मरीज के कन्धे से निकाला गया 6.6 किलो का टयूमर

Aiims News : ऋषिकेश 20 मार्च 2024: एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों ने एक मरीज के कन्धे से 45 सेमी लम्बा और करीब साढ़े 6 किलो का ट्यूमर निकाला। मरीज अब अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। मरीज का इलाज आयुष्मान योजना के तहत किया गया है।

उत्तर प्रदेश के मौहम्मद सादिकपुर के रहने वाले एक 37 वर्षीय मरीज की पीठ के ऊपरी हिस्से और कन्धे के निकट एक गांठ (सॉफ्ट टिश्यू सार्कोमा) बन गई थी। कुछ समय बाद इसमें रक्तस्राव के साथ घाव बनने लगा। मरीज पहली बार जून 2022 में एम्स अस्पताल आया था। फिर 2 साल बाद फरवरी 2024 में एम्स की सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की ओपीडी में मरीज ने अपनी परेशानी बताई। इसबीच गांठ का साइज बहुत बढ़ गया। बताया कि उसे असहनीय दर्द होता है और उसका हाथ भी नहीं चल रहा है। उसकी त्वचा का रंग भी बदल चुका था। डॉक्टरों ने जांच के दौरन पीठ में कैंसर बना पाया।

सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के सर्जन डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि मरीज समय रहते एम्स नहीं पहुंचता तो बीमारी शरीर में भी फैल सकती थी। बताया कि ट्यूमर का आकार बड़ा होने के कारण कन्धे के आसपास की महत्वपूर्ण नसों, मांसपेशियों व हड्डियों को बचा कर ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था। डॉक्टरों ने टीम वर्क से सर्जरी में सफलता पायी।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि सर्जरी के बाद मरीज के कंधे का मूवमेंट सामान्य हो गया है। उसे अब दर्द से भी राहत है। बताया सर्जरी में लगभग 3 घंटे लगे। सर्जरी टीम में डॉ. अमित गुप्ता के अलावा डॉ. मरेश्वनरी, डॉ.निर्भय, डॉ. अजित और डॉ. विवेक शामिल थे। जबकि एनेस्थेसिया टीम से डॉ. भावना गुप्ता, डॉ. केदार और डॉ. राधेश्याम का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button