ऋषिकेशः सिंगल यूज प्लास्टिक मामले में 35 चालान

ऋषिकेश। सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर नगर निगम क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान 35 दुकानदारों के चालान कर ₹66,700 का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई में लगभग डेढ़ कुंतल सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।
नगर निगम के मुख्य आयुक्त गोपाल राम बिनवाल के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान व्यापारियों तीर्थनगरी की पवित्रता बनाएं रखने की अपील की गई। बिनवाल ने कहा कि मां गंगा की पवित्रता के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह से बंद करना चाहिए।
नगर निगम ने आम लोगों से कपड़े के थैले का उपयोग करने की अपील भी की। साथ ही चेताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर आगे भी चालानी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक अमित नेगी, सफाई निरीक्षक संतोष गुसाईं, अभिषेक मल्होत्रा, सुपरवाइजर नरेश, राजेश, रवि आदि शामिल रहे।



