ऋषिकेश। गंगानगर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में एम्स के सहयोग से कोविड 19 के टीकाकरण महाअभियान आयोजित किया गया। अभियान में 168 स्थानीय लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई गई।
मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह के दिशानिर्देशन में सुबह 10 बजे से पहले ही लोग टीका लगवाने सत्संग भवन में पहुँचने लगे थे। एम्स के स्वास्थ्य कर्मियों और निरंकारी सेवादारो के जरिए तत्काल ही रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू किया गया। निरंकारी भवन में वेटिगं हॉल, टीके के उपरांत आराम हेतु और टीका लगवाने वालो के लिए कोविड 19 के नियमो का पूर्ण पालन किया गया।
निरंकारी भवन में कोविशिल्ड और को-वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के साथ ही टीकाकरण के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। जिससे वैक्सीन लगवाने वालो को कोई परेशानी नही हुई। टीकाकरण का पूरा कार्य एम्स के डॉक्टर्स ने संभाला। टीकाकरण की व्यवस्था ब्रांच संयोजक हरीश बांगा के नेतृत्व में की गई। जिसमे मिशन के सेवादारो ने भरपूर सहयोग किया।