ऋषिकेशस्वास्थ्य

Rishikesh: निर्मल आश्रम के शिविर में 114 यूनिट रक्त एकत्रित

ऋषिकेश। निर्मल आश्रम अस्पताल की ओर से खैरी कलां स्थित निर्मत आश्रम में 18वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर के आयोजन में परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड बैंक ने तकनीकी सहयोग किया।

एनजीए व एनईआई के तीन दिवसीय वार्षिक समागम के दूसरे दिन महंत बाबा राम सिंह महाराज ने शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। कहा, प्रत्येक मनुष्य को जीवनकाल में रक्तदान और मृत्यु के पश्चात नेत्रदान का संकल्प लेना चाहिए। मानव सेवा से बढ़कर विश्व में अन्य कोई धर्म नहीं है।

वहीं संत जोध सिंह महाराज ने चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में आश्रम द्वारा संचालित जन कल्याणकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि शिविर में 114 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। मौके पर डॉ. इंदू शर्मा, डॉ. सुनीता शर्मा, अमन कुमार, अजय शर्मा, आत्मप्रकाश कोचर, ललिता कृष्णास्वामी, अमृतपाल डंग, करमजीत सिंह, चरनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button