ऋषिकेश
रमोला ने कृष्णनगर कॉलोनी के लिए उपलब्ध कराई स्ट्रीट लाइटें

ऋषिकेश। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कृष्णानगर कॉलोनी वासियों को चार स्ट्रीट लाइटें उपलब्ध कराई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने रमोला को समस्याओं से भी अवगत कराया।
गुरुवार को कॉलोनी में स्थानीय समस्याओं को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान लोगों ने स्ट्रीट लाइट की समस्या को कांग्रेस नेता के सामने रखा। जिसपर रमोला ने चार स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराई गईं।
रमोला ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान करना जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है। कहा कि वह आगे भी समस्याओं के समाधान के लिए अपने स्तर से प्रयासरत रहेंगे।



