ऋषिकेश
Raiwala: गोर्खाली भवन में विकास कार्यों का लोकार्पण

रायवाला (ऋषिकेश)। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतीतनगर स्थित गोर्खाली भवन में नवनिर्माण कार्य का लोकार्पण किया। भवन में विधायक निधि से ₹5 लाख से फर्श और अन्य विकास कार्य किए गए हैं।
अग्रवाल ने कहा कि विधायक निधि से क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोर्खाली समाज का क्षेत्र के विकास में अहम योगदान है। मौके पर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, चित्रवीर क्षेत्री, यशोदा शर्मा, तिलक बहादुर, पदम थापा, अलका क्षेत्री, गणेश रावत, विष्णु शर्मा आदि मौजूद रहे।



