कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्यों से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान

Politics : रायवाला/ऋषिकेश। रायवाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। उम्मीद की गई कि वह बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती देने में अपना योगदान देंगे।
शुक्रवार को कांग्रेस के रायवाला ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल रमोला ने नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को पत्र विवरण किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल और वरिष्ठ नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर पहुंचाकर हमें पार्टी को मजबूत करना है। ताकि लोकसभा, नगर निकाय और पंचायत चुनाव में विकास विरोधी सरकार को सत्ता से हटाया जा सके।
गोकुल रमोला व महिला अध्यक्ष तुलसी पांडे ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि इसके लिए बूथ स्तर तक मजबूत टीम तैयार करनी होगी। कार्यकारिणी सदस्यों ने दायित्व दिए जाने पर पार्टी का आभार जताया।
मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल, भगवती सेमवाल, दीपा चमोली, किशोर सिंह नेगी, जगबीर सिंह नेगी, टीका राम व्यास, रोहित शर्मा, संदीप खंतवाल, कमलेश तिवारी, गीता देवी, नरेन्द्र प्रसाद कोठारी, रोशन व्यास, मोहन डोबलियाल, रविन्द्र सिंह राणा, शोभा थापा, मनमोहन सिंह पंवार, हरभजन सिंह चौहान, सुनील दत्त, रघुवीर, राजू कश्यप, राकेश कंडियाल, राकेश गोड, बलवंत चंद रमोला आदि मौजूद थे।