सियासत
Politics: भाजपा ने ऐसे शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी

Uttarakhand BJP : देहरादून। लोकसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही महीने बाकी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अन्य दलों के मुकाबले अपनी संगठनात्मक ताकतक को और मजबूत करने के लिए उत्तराखंड में अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने आज लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी, सह प्रभारी और संयोजकों की नियुक्ति कर दी है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट के निर्देश पर यह सूची जारी की है। बताया कि केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए लोकसभा क्षेत्र प्रभारी, सह प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
देखें प्रभारी, सहप्रभारी व संयोजकों की लिस्ट