पौड़ी गढ़वाल

किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

खिर्सू ब्लॉक के फरासू गांव में कृषक संवाद कार्यक्रम आयोजित

पौड़ी। विकासखंड खिर्सू की न्याय पंचायत देवलगढ़ के ग्राम फरासू में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषक संवाद गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती, उन्नत कृषि तकनीकों और विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।

गोष्ठी में कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राम नरेश गुलेरिया ने कहा कि विभागीय योजनाओं की जानकारी समय से मिलने पर किसान अधिक लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने, फसल विविधीकरण और सतत खेती की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर किसानों को उन्नत बीज, उत्पादन वृद्धि, कीट व रोग नियंत्रण, मृदा संरक्षण तकनीकों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। विभागीय अधिकारियों ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, और भूमि संरक्षण विभाग की विभिन्न योजनाओं और अनुदानों की जानकारी भी साझा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button