ऋषिकेश

बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में पासवान ने रखे प्रस्ताव

ऋषिकेश। जनपद पौड़ी में आयोजित बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम के दौरान मेयर ऋषिकेश शंभू पासवान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने तीर्थनगरी में बुनियादी सुविधाओं संबंधी प्रस्ताव रखे।

गुरुवार को रांसी स्टेडियम में आयोजित बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान ने भी सहभागिता की। पासवान ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी बजट में जनभागीदारी सुनिश्चित करना था।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उनके द्वारा नगर निगम क्षेत्रांतर्गत आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता व्यवस्था, पार्किंग सुविधाओं के विस्तार, यातायात सुधार, पर्यटन विकास और जनसुविधाओं में वृद्धि के प्रस्ताव रखे।

मेयर पासवान ने बताया कि उनके सुझावों पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रदेश का आगामी बजट जनभावनाओं के अनुरूप व विकासोन्मुखी होगा। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय निकायों की आवश्यकताओं को सीधे सरकार तक पहुंचाने का अवसर मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!