नीलेश होंगे कुमाऊं के डीआईजी, जन्मेजय दून के एसएसपी
उत्तराखंड में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2021/09/Transfer.jpg)
देहरादून। उत्तराखंड में धामी सरकार ने 20 आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया। नीलेश आनंद भरणे डीआईजी कुमाऊं परिक्षेत्र बनाए गए हैं। जबकि जन्मेजय खंडूरी को देहरादून तो डॉ. योगेंद्र सिंह रावत को एसएसपी हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।
अमित कुमार सिन्हा निदेशक सतर्कता और एपी अंशुमन पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक मुख्यालय को संभालेंगे। पुष्पक ज्योति को पुलिस महानिरीक्षक कारागार एवं एसडीआरएफ, अजय रौतेला को पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन, होमगार्ड, सिविल डिफेंस बनाया गया है। केवल खुराना को उपमहानिरीक्षक अभिसूचना, विमला गुंज्याल को उपमहानिरीक्षक सतर्कता बनाया गया है। पीएसी मुख्यालय रितु अग्रवाल को अपर सचिव गृह की जिम्मेवारी सौंपी गई है। कृष्ण कुमार वीके पुलिस उप महानिरीक्षक सुरक्षा भेजा गया है।
करण सिंह ननिहाल पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन, पुलिस उप महानिरीक्षक सतर्कता का चार्ज संभालेंगे। सेंथिल अभुदय कृष्ण राजेश को प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक पीएटी, एम. सुनील कुमार मीणा प्रभारी पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक मुख्यालय, बृज इंदरजीत सिंह सेनानायक आईआरबी द्वितीय, सुखबीर सिंह सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर, लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, देवेंद्र सिंह पंजाब पुलिस अधीक्षक चंपावत बनाए गए हैं।