पौधरोपण कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरु

नरेन्द्रनगर। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत पौधरोपण कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरूआत की गई।
शनिवार को कॉलेज की एनएसएस वाटिका में पौधा रोप कर प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार उभान ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया। कहा कि उत्तराखंड का प्रकृति से जुड़ा लोक पर्व हरेला हमें पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश भी देता है। हम सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प लेना चाहिए।
एनएसएस अधिकारी डॉ.. संजय कुमार ने बताया कि इस वर्ष प्रकृति पर्व हरेला “पर्यावरण की रखवाली, घर-घर हरियाली लाए समृद्धि और खुशहाली” थीम के साथ मनाया जा रहा है। इसके तहत स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसरों मे आंवला, जामुन, माल्टा, नींबू, खुमानी आदि पौधे रोपे जाएंगे।
मौके पर डॉ.. सपना कश्यप, डॉ.. सुधा रानी, डॉ.. राजपाल रावत, डॉ. बीपी पोखरियाल, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. सोनी तिलरा, डॉ.. विक्रम सिंह बर्तवाल, सुरबीर दास, लक्ष्मी कठैत, अजय, भूपेंद्र, गणेश चन्द्र पाण्डेय, नितिन शर्मा, विशाल त्यागी, रचना, रंजना, रमेश पुंडीर, मनीष, अमन, सुनीता थापा, आशीष, आयुष, अदित्या, यश, अमित, सुमित, श्वेता आदि मौजूद रहे।