नैनीताल

नैनीतालः मुख्य सचिव ने किया विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण

नैनीताल। जनपद के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कैंची धाम क्षेत्र में जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवाली बाईपास, भवाली-रातिघाट बाईपास, कैंची धाम मंदिर परिसर में जारी निर्माण कार्यों और नैनीताल माल रोड में भू-धंसाव रोकने के लिए किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवाली-रातिघाट बाईपास का कार्य तेजी से पूरा कर पर्यटन सीजन से पहले यातायात सुचारू किया जाए। यह भी कहा कि स्थायी मोटर पुल बनने तक अस्थायी रूप से बेली ब्रिज स्थापित कर आवागमन चालू रखा जाए।

अधिकारियों ने बताया कि 18.15 किमी लंबे बाईपास में से 8 किमी मार्ग का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष हिस्से को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए 74.15 मीटर स्पान का मोटर पुल बनाया जा रहा है, जिसके लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है।

मुख्य सचिव ने ₹10 करोड़ की लागत से बने भवाली बाईपास और शिप्रा नदी पर निर्मित डबल लेन पुल का भी निरीक्षण किया, जो अब यातायात के लिए खुल चुका है। उन्होंने कैंची धाम में पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। साथ ही लोअर माल रोड में भू-धंसाव रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया।

मौके पर आयुक्त कुमाऊं एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डे, मुख्य अभियंता सिंचाई संजय कुमार शुक्ला, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी मनोहर सिंह धर्मशक्तू, एसडीएम वाजिश खलीक, मोनिका आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!