ऋषिकेश
सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर छह चालान

ऋषिकेश। नगरपालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और गंदगी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया।
पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर सफाई निरीक्षक कमल चौहान के नेतृत्व में टीम ने शीशमझाड़ी, मुनिकीरेती और ढालवाला क्षेत्र में छह प्रतिष्ठानों में पॉलिथीन के प्रयोग व गंदगी पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की। इस दौरान 1300 रुपये का जुर्माना वसूला गया।



